Site icon Pratibimb News

भाजपा ने जारी किया बिहार विधान सभा के लिए अपना संकल्प पत्र, जनता को दिया ‘भाजपा है तो, भरोसा है’ का मूल मंत्र

pratibimb news

pratibimb news

नई दिल्ली/पूजा शर्मा। बिहार विधान सभा की तारीखों के ऐलान के बाद से सभी पार्टीयों ने तैयारी शुरु कर दी हैं. इस बीच गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. भाजपा के इस संकल्प पत्र में 5 सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प की बात कही गई है. साथ ही एक नए नारे, ‘भाजपा है तो, भरोसा है’ का ऐलान किया गया है.

गुरुवार को पटना में वित्त मंत्री निर्मला सितारमण की मौजूदगी में यह विजन डॉक्यूमेंट जनता के समक्ष पेश किया गया. निर्मला सितारमण ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बिहार की जनता को अपने संकल्प पत्र की विशेषता बताते हुए 11 संक्लप के बारे में बताया है.

क्या है 5 सूत्र, एक लक्षय और 11 संकल्प?

 1. हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना. 
2.    मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना.
3.    एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना.
4.    नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार.
5.    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा. 
6.    एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना.
7.    धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर.
8.    30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा.
9.    2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा. 
10.    2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना.
11.    किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे.1.

आपको बता दें कि बिहार विधान सभा की 243 सीटों पर चुनाव को तीन चरण में पूरा किया जाएगा. पहले चरण के चुनाव 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के चुनाव 3 नंवबर और तीसरा चरण 7 नंवबर को पूरा किया जाएगा. वहीं नतीजो की घोषणा 10 नंवबर को होगी.

Exit mobile version