Site icon Pratibimb News

सीएम योगी ने आगरा में बिजली गिरने से हुई हानि पर शोक व्यक्त किया, 4 लाख राहत राशि की घोषणा भी की

नई दिल्ली/काजल गुप्ता। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में तेज आंधी और बारिश भारी तबाही मचा दी। जिले में शुक्रवार शाम को 124 प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी आई और ओलो के साथ तेज़ बारिश हुई। जिसके वजह से एक बच्ची समेत तीन लोगो की जान चली गई, 25 लोग घायल हो गए, शहर में 10 से ज्यादा मकान गिर गए, कई पशु पक्षी की भी मृत्यु हो गई और 200 से ज्यादा पेड़ों के धराशायी होने की खबर सामने आई है। और ताजमहल पर भी इस आंधी और बारिश का नुकसान देखने को मिला। ताजमहल में गुंबद पर मडपैक को बांधी गई पाड़ गिर गई है। वहीं ताजमहल के मुख्य मकबरे की संगमरमर की रेलिंग इस आंधी में टूट गई है। चमेली फर्श की रेड सैंड स्टोन की रेलिंग भी टूट गई है. मामले में उच्चाधिकारियों को स्मारक नुकसान की जानकारी भेजी गई है।

ये भी पढ़े CM YogiAdityanath का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarpradesh में बनेंगी 3 नई यूनिवर्सिटी

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UPCM YogiAdityanath)ने गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ ने ये भी निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि तत्काल वितरित की जाएं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए।

ये भी पढ़े देखिए कैसे एक झगड़े ने योगी आदित्यनाथ को राजनीति में आने पर मजबूर कर दिया

Exit mobile version