Site icon Pratibimb News

कोर्ट ने कंगना और रंगोली के विवादित ट्वीट के दिए जांच के आदेश, जानिए क्या है मामला

pratibimb news

pratibimb news

नई दिल्ली/दीक्षा शर्मा। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली के विवादित ट्वीट की गहन जांच कर 5 दिसम्बर तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने मुंबई पुलिस को दिया है। कोर्ट के इस आदेश से कंगना व उनकी बहन की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

याचिकाकर्ता अली काशिफ खान देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि कंगना व उनकी बहन ने ट्वीट करके मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। साथ ही समाज में भेदभाव फैलाने संबंधी और भी कई ट्वीट किए थे। इसी वजह से उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में कंगना व रंगोली के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई न होने पर अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट में कंगना व रंगोली के खिलाफ कार्रवाई के लिए याचिका दायर की।

शुक्रवार को अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट के न्यायाधीश भागवत झिरपे ने इस मामले की सुनवाई की और कंगना व बहन रंगोली की जांच करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया। न्यायाधीश झिरपे ने मुंबई पुलिस को इस मामले में की गई जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट 5 दिसंबर तक कोर्ट को देने का आदेश भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि बांद्रा कोर्ट ने भी इसी तरह का आदेश कंगना व रंगोली के विरुद्ध जारी किया है। इसलिए बांद्रा पुलिस कंगना व रंगोली को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

Exit mobile version