पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मनया 88 वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी ये खास बातें

0
128
pratibimb news
pratibimb news

नई दिल्ली/आशीष भट्ट। आज 26 सितंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी, पीएम ने लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन मिले.

ये भी पढ़ें आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का संबोधन, पाकिस्तान और चीन को को दे सकते हैं कड़ा संदेश

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी उन्होंने लिखा कि, ‘भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है. उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आने वाला उनका साल बेहतर हो.

मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर आज उन्हें कांग्रेसी नेता से लेकर अलग अलग जगत के लोग बधाई संदेश दे रहे हैं, अटल बिहारी वाजपेई के बाद 2004 में देश के प्रधानमंत्री बने और 2014 तक वो देश के प्रधानमंत्री रहे. डॉ. मनमोहन सिंह की पहचान मशहूर अर्थशास्त्री के रूप में भी होती है, वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर, पीएम के आर्थिक सलाहकार और देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज 88 वर्ष के हो गए, प्रधानमंत्री बनने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में आई मंदी से देश को बाहार निकाला, वह नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे.

ये भी पढ़ें बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर WHO ने दी चेतावनी, मौतों की संख्या 20 लाख तक जाने की आशंका

जानिए डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ी बड़ी बातें

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था.

डॉ. मनमोहन सिंह की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हुई उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.

डॉ. मनमोहन सिंह ने यूपीए सरकार की गठबंधन वाली 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया.

डॉ. मनमोहन सिंह ने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया.

डॉ. मनमोहन सिंह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर भी रहे.

डॉ. मनमोहन सिंह ने 1972 और 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे, वो 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख भी थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here