Site icon Pratibimb News

देश की सबसे अमीर महिला बनी HCL Tech की चेयर पर्सन

नई दिल्ली/आर्ची तिवारी। देश के सबसे अमीर महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा ने अब HCl tech के चेयरपर्सन के पद का भार संभाल लिया है। आपको बता दें कि रोशनी नाडर मल्होत्रा देश की पहली महिला है, जो आईटी कंपनी को संभालेंगी। साथ ही रोशनी नाडर को 27 साल की उम्र में ही कंपनी का सीईओ बनाने की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को HCl technology की तरफ से संदेश जारी किया गया की कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन शिव नाडर अपना पद छोड़ रहे हैं। उनकी जगह उनकी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा उनका कार्यभार संभालेगी।

रोशनी नाडर की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में हुई। उसके बाद उन्होंने Northwestern university Evanston, Illinois में कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने SKY NEWS UK और CNN America में भी बतौर प्रड्यूसर काम किया। Hurun Rich List के मुताबिक 36,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रोशनी भारत की सबसे अमीर महिला हैं। 2019 में फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में उन्हें 54वां स्थान मिला था।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक रोशनी को वाइल्डलाइफ और कंजर्वेशन में काफी अधिक दिलचस्पी है। और इसके लिए उन्होंने वर्ष 2018 में द हैबिटैट्स ट्रस्ट की स्थापना की थी। फाउंडेशन का लक्ष्य भारत के प्राकृतिक हैबिटैट और देश प्रजातियों का संरक्षण करना है।

Exit mobile version