Site icon Pratibimb News

Assam Flood : प्रकृति ने बेजुबानों की हत्या, अब तक 96 जानवरों की मौत

नई दिल्ली/आर्ची तिवारी। Pratibimb News : असम में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने वहां के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं वन विभाग में सूचना दी है कि काजीरंगा नेशनल पार्क का 80% हिस्सा पानी में डूब चुका है। जिसमें करीबन 100 जानवर अपनी जान गवा बैठे हैं। आपको बता दें कि काजीरंगा नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व को मिलाकर लगभग 96 जानवरों की मौत हो चुकी है।

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण की तारिख तय, पीएम मोदी को भेजा न्योता

असम सरकार के अनुसार अभी तक 8 गेंडों, 2 बारहसिंघा , 3 जंगली भैंसे, 7 जंगली सूअर, 74 हॉन्ग हिरण, और 2 शाही जानवरों की मौत हुई है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम और वन विभाग एक साथ जानवरों को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत बाढ़ से बचाने और सुरक्षित लाकर पहुंचाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है।

Assam Flood

बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद सैनिकों से मिले राजनाथ सिंह कहा – आप लोगों पर गर्व है

Pratibimb News : असम में आई भीषण बाढ़ से पूरा राज्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बता दें 70 से ज्यादा आमजन और 96 ज्यादा काजीरंगा और टाइगर रिजर्व में फंसे जानवरों की मौत हो चुकी है। वही तकरीबन राज्य के 40 लाख लोग इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्य के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एनडीआरएफ(NDRF) की टीम लगातार लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। साथ ही कोरोनावायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रही है।

Exit mobile version