Site icon Pratibimb News

रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 5 अगस्त को होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

Riya Chakraborty is constantly stuck in Sushant case

नई दिल्ली/आर्ची तिवारी। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के द्वारा डाली गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 अगस्त को सुनवाई करेगी। रिया चक्रवर्ती ने मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत केस को बिहार पुलिस के बजाय मुंबई पुलिस को सौंपा गया। 5 जुलाई, बुधवार को न्यायमूर्ति जस्टिस हशिकेश रॉय की पीठ सुनवाई करेगी।

लगातार फंसते जा रहीं हैं रिया चक्रवर्ती, अब ये बात आई सामने

गौरतलब यह है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए। उनके मृत्यु का कारण सुसाइड बताया गया। तब से ही मुंबई पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। लेकिन इसी बीच कंगना रनौत ने सुशांत के सोसाइट को लेकर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को दोषी बताया और सीबीआई जांच की मांग की। जिसके बाद देश के सभी लोग सुशांत की सुसाइड मिस्ट्री को लेकर गृह मंत्रालय एवं पीएम से सीबीआई जांच की मांग कर रही है। इसमें बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपनी एक अहम भूमिका निभाई है।

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती की हो सकती है जल्द गिरफ्तारी, बस इस चीज का है इंतजार

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी। उनके खिलाफ ऐसे कई वीडियो वायरल हुआ जो कि उनको शक के घेरे में खड़ा करता है। ईडी ने भी सुशांत सिंह राजपूत के बैंक ट्रांसफर को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच हो रही तनातनी में रिया चक्रवर्ती सुशांत के केस को मुंबई पुलिस के हाथ में सौंपाना चाहती हैं। बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच में हो रहे विवाद को लेकर उद्धव ठाकरे ने भी मुंबई पुलिस के पक्ष में बात रखी। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस केस को हैंडल करने के लिए सक्षम है। इसी तरह विवादों में फंसा सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस कई बड़ी हस्तियों के पोल खोल रहा है।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

Exit mobile version