Site icon Pratibimb News

आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े में शामिल होंगे राफेल, बढ़ेगी ताकत

Rafale

नई दिल्ली/आशीष भट्ट। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आज लड़ाकू विमान राफेल भारत पहुंचने वाले हैं, भारत और फ्रांस के बीच हुए समझौते की यह पहली खेप जो आज भारत पहुंचेगी इसमें पांच राफेल विमान है राफेल विमान अंबाला के एयरबेस पहुंचेंगे, एयरबेस पर एयर चीफ मार्शल एसके भदौरिया राफेल को रिसीव करेंगे.

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत

आज राफेल विमान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े में शामिल होंगे, इससे भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी भारत को कई लंबे समय से इस इन लड़ाकू विमानों का इंतजार था लेकिन आज वह इंतजार खत्म हो चुका है आज राफेल विमान भारत पहुंचने वाले हैं.

सुरक्षा के इंतजाम

आपको बता दें मंगलवार को राफेल विमानों ने फ्रांस से उड़ान भरी थी जिसके बाद हवा में ही उनको ही उन्हें ईधन दिया गया था, इसके बाद पांचो लड़ाकू विमान राफेल UAE में रुके थे बुधवार सुबह विमानों ने यहां उड़ान भरी और दोपहर 12:00 बजे तक वह भारत के अंबाला पहुंच सकते हैं, अंबाला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं देश के आसपास धारा 144 लगा दी गई है साथ ही आधिकारिक तौर पर फोटोग्राफी के अलावा किसी अन्य फोटोग्राफी की इजाजत नहीं है.

क्या खासियत है राफेल की

आपको बता दें करीब डेढ़ दशक बाद भारतीय वायु सेना में इतने आधुनिक सुविधाओं से लैस किसी लड़ाकू विमान को शामिल किया जा रहा है, भारत में राफेल को लेकर राजनीति भी हुई, लेकिन सब को दरकिनार करते हुए आज राफेल विमान भारत पहुंचेंगे और भारतीय वायुसेना का हिस्सी बनेंगे.

अंबाला में बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज अंबाला में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है.

Exit mobile version