Site icon Pratibimb News

मुर्मू के इस्तीफे के बाद, मनोज सिन्हा बने जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल

Manoj Sinha becomes the new Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir

Manoj Sinha becomes the new Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir

नई दिल्ली/आर्ची तिवारी। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को उपराज्यपाल के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद मनोज सिन्हा को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया। जिसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बना गया।

अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में हादसा, 8 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

आपको बताते चलें कि पिछले साल जम्मू कश्मीर में पुनर्गठन के बाद 31 अक्टूबर को गिरीश चंद्र मुर्मू ने उपराज्यपाल पद की शपथ ली थी। वहीं बुधवार को धारा 370 हटाए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर देर रात मुर्मू के इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया। मुर्मू के इस्तीफे से सियासतकारों ने एक से एक बढ़कर बयान बाजी की, जिसमें अमर अब्दुल्ला सबसे आगे रहे। अमर अब्दुल्ला ने मुर्मू के इस्तीफे के लेकर ट्वीट किया कि “कल रात एक या दो नाम थे, जिनके नाम सामने आए थे और इनका नाम उनके बीच नहीं था। आप इस सरकार पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि ये स्रोतों से पहले लगाए गए किसी भी कयास के विपरीत अप्रत्याशित नाम सामने आता है।”

Rahasya: क्या था वह श्राप जिस कारण समुन्द्र का पानी हो गया था खारा, जानिए पौराणिक कथा

वहीं अभी तक गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे की वजह सामने ना आ सकी है। लेकिन उड़ती फिरती खबरों के अनुसार मुर्मू के कुछ वरिष्ठ नौकरशाहों के कामकाज से खफा होने की खबर आ रही है। हालांकि, अब मुर्मू की केंद्र में किसी बड़े ओहदे पर नियुक्ति हो सकती है। बता दें कि मुर्मू के इस्तीफे की खबर शाम को सूर्यास्त के साथ ही फैली। इससे पूर्व उन्होंने श्रीनगर में दोपहर से लेकर शाम तक निर्धारित सभी कार्यक्रम रद कर दिए थे। मुर्मू के इस्तीफे की वजह सभी के लिए रहस्य बनी हुई है।

जबलपुर में बनेगा भारतीय सेना का 250 केजी का बम, जाने खासियत

Exit mobile version