नई दिल्ली/सूनैना गुप्ता। यूपी के गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में देर रात एक पत्रकार को बाइक पर आए तकरीबन 12 बदमाशों ने मिलकर मारपीट करना शुरु कर दिया और उसके बाद उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर पर मारी गई थी। जिसे गंभीर अवस्था में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज ने रात के कर्फ्यू में किए कुछ बदलाव, जानिए क्या बदलाव हुए
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर भी यशोदा अस्पताल में पहुंचे और घटना के संबध में परिजन बातचीत की। इस घटना में परिजन की तरफ से 3 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य रवि सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कराया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। और बाकी फरार आरोपियों की भी तालाश की जा रही है। एमएसपी कलानिधि नैथान ने बताया है। कि परिजन से बातचीत बाद उन्हे ठोस जानकारी मिली है। और उसी आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मेदांता में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
घायल पत्रकार विक्रम जोशी के भाई ने बताया की तीन दिन पहले आरोपी युवकों ने उनकी भांजी पर अश्लील फब्तियां कसी थी। जिसको लेकर मारपीट भी हुई थी। भांजी की घटना के बाद रिपार्ट विजय नगर के थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे। मुकदमा होने के 3 दिन बाद तक उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई भी कारवाई नही की गई थी। इसी का नतिजा था कि उन्होने विक्रम को घेरकर गोली मार दी।
ये भी पढ़ें यूपी में हल्के लक्षण वाले मरीजों को करना होगा होम आइसोलेशन- योगी
विजय नगर में युवक को गोली मारने की लाइव घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमे युवक अपने बच्चे के साथ पैदल जाता दिखाई दे रहा है। तभी वो 12 लोग बाइक पर आते है और उसे घेर लेते है। फिर उसके साथ मारपीट करते है इसी दौरान युवक पिस्टल निकाल कर उसके सिर पर गोली मार देता है। गोली मारने के बाद सभी हमलावर मौका देख कर हो जाते है। घटना रात तकरीबन 10:30 बजे की है। घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।