Site icon Pratibimb News

लॉकडाउन 5.0 नहीं अब अनलॉक 1, जानिए अहम बातें.

Uttar pradesh announce lockdown

Uttar pradesh announce lockdown

नई दिल्ली/काजल गुप्ता। कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन 4.0 कल समाप्त होने वाला है लेकिन समाप्त होने से पहले ही सरकार ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है। अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5.0 को अनलॉक 1 (Unlock 1) का नाम दिया है। अनलॉक 1 को 1 जून से 30 जून तक लागू किया गया है। अनलॉक 1 के लिए गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। नई गाइडाइंस के तहत कंटेनमेंट जोन में अब भी पूरी तरह से पाबन्दी रहेगी। हालांकि बाकी जगहों पर धीरे धीरे छूट दी जाएगी ताकि जिंदगी को पहले जैसे फिर से पटरी पर लाया जा सके।

ये भी देखें Unlock1 : कंटेनमेंट जोन को छोड़कर खुलेगा सबकछ, जानिए पूरी गाइडलाइन.

जाने अनलॉक 1 की अहम बातें।
• अनलॉक 1 में कंटेनमेंट जोन में अब भी पूरी तरह से पाबन्दी रहेगी। वहा कोई छूट नहीं दी जाएगी।
• नई गाइडलाइन के तहत रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा। जरूरी चीजों के लिए लॉकडाउन नहीं रहेगा।
• धर्म स्थलों को खोला जाएगा। परंतु मास्क लगाना अनिवार्य।
• लॉकडाउन अभी भी सिर्फ कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति रहेगी।
• स्कूल, सिनेमा हॉल का फैसला आगे जुलाई में परिस्थिति को देखकर लिया जाएगा।
• एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं है।
• ज़िला प्रशासन केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए कंटेनमेंट ज़ोन निर्धारित करेंगे।
• सरकार ने रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत दे दी है।
• इंटर स्टेट मूवमेंट से पाबंदी को हटा दिया गया है।
• मेट्रो परिचालन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानो का फैसला स्थानीय प्रशासन करेंगे।

ये भी देखें श्रमिकों पर योगी सरकार मेहरबान, अब होम क्वारंटीन के दौरान श्रमिकों को 1 हज़ार का भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा

Exit mobile version