नई दिल्ली/आशीष भट्ट। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस में सुशांत सिंह की गर्ल फ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती अब चारों तरफ से घिरती नजर आ रहीं हैं, दरअसर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एफआरआई करवाई थी, जिसमें सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे.
लगातार फंसते जा रहीं हैं रिया चक्रवर्ती, अब ये बात आई सामने
अब बिहार से पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है और पुछताछ कर रही है, ऐसे में रिया चक्रवर्ती पुलिस से बचती नजर आईं. जिसको आधार बनाकर बिहार पुलिस अपने सबुतों को मजबूत बना रही है. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब रिया की जल्दी गिरफ्तारी भी हो सकती है पुलिस को केवल अदालत के वारंट का इंतजार है उसके बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी संभव मानी जा रही है.
अशोक गहलोत ने कहा – अमित शाह हर वक्त सोचते सरकारें गिराने के बारे में सोचते रहते हैं
आपको बता दें रविवार को बिहार के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ FIR करवाई थी, जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई है. FIR के बाद जब बिहार पुलिस की टीम तहकीकात करने मुंबई पहुंची तो रिया पुलिस से बचती नजर आईं.